Sliderअन्य राज्य

नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर CM नीतीश ने दी बधाई, कहा- आपने इतिहास रच दिया

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने रजत पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

बता दें कि इस मेडल के साथ ही 26 साल के नीरज चोपड़ा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो लगातार 2 ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए व्यक्तिगत इवेंट (शूटिंग) में अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 में गोल्ड जीता था। मगर वो इसके बाद कोई मेडल नहीं जीत सके। नीरज यदि गोल्ड जीतते तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले दुनिया के 5वें और भारत के पहले खिलाड़ी बन सकते थे। इसके साथ ही ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन सकते थे। मगर वो इस रिकॉर्ड से चूक गए।

Related Articles

Back to top button