पंजाबशिक्षा और संस्कृति

संस्कृति के०एम०वी० स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा एवं विविध शैक्षणिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

संस्कृति के०एम०वी० स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा एवं विविध शैक्षणिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उद्देश्य : कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा जैसे शाश्वत मूल्यों को जागृत करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। सभा में एक विद्यार्थी ने महात्मा गांधी जी की भूमिका को जीवंत किया, जबकि तीन विद्यार्थियों ने गांधी जी के प्रसिद्ध ‘तीन वानरों’ का रूप धारण कर ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो’ का नैतिक संदेश दिया । कुछ विद्यार्थियों ने ‘गांधी टीम’ बनकर स्वच्छ भारत मिशन पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर स्वच्छता और सामाजिक ज़िम्मेदारी का संदेश दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविता-पाठ, चरित्र प्रस्तुति और देशभक्ति नारों से सबका मन मोह लिया । इसके अतिरिक्त बच्चों को गांधी जी के जीवन से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मोंगा जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, “गांधी जी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, अनुशासन और ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। इन महान आदर्शों को केवल याद करना ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।“
उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को आदत बनाने और पर्यावरण व समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो और वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक, मानवीय और पर्यावरणीय मूल्यों को आत्मसात कर ज़िम्मेदार एवं योग्य नागरिकबनें।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button