Sliderपंजाब

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’, केजरीवाल को जमानत मिलने पर विधायक रमन अरोड़ा ने जताई खुश

जालंधर/
आबकारी नीति घोटाले में उच्चतम न्यायालय से दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को जमानत मिलने पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने कार्यालय में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके विधायक रमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह राहत का सबसे बड़ा दिन है। आज साबित हो गया है कि झूठ के दम पर आप सच को कैद करके नहीं रख सकते। श्री केजरीवाल को मिली जमानत से एक बात स्पष्ट हो गया है कि आज भी देश में लोकतंत्र की जड़े मजबूत है। अधर्म के रास्ते किसी को खत्म करने की कोशिश उस देश में कामयाब नहीं हो सकती जहां लोकतंत्र बुलंद है, यह बात आज पार्टी सुप्रीमो श्री केजरीवाल को मिली जमानत से आज पक्की हो गई। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने से झूठ और साजिशों के खिलाफ लड़ाई में बाबा साहब के संविधान और सुप्रीम कोर्ट की ताकत से आज पुनः सत्य की जीत हुई है। आज एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा कट्टर ईमानदार और देशभक्त नेता इस देश में नहीं है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा होगा और हरियाणा चुनाव अभियान में पार्टी को बल मिलेगा।
विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि ‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’। सर्वोच्च न्यायलय का बहुत बहुत शुक्रिया। सत्यमेव जयते।
इस मौके हनी भाटिया, सुभाष प्रभाकर, सूरज, संदीप पाहवा, विकी तुलसी, जोगिंदर पाल, राज सहित पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button