Sliderपंजाब

*धार्मिक ख्यालों वाले,मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के इंसान थे भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के पिता स्वर्गीय विनोद कुमार सरीन*

जालंधर( )भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के पिता विनोद सरीन का पिछले दिनों देहांत हो गया था।स्वर्गीय विनोद कुमार सरीन की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग और श्रद्धांजलि सभा 30 अप्रैल (बुधवार) को सत्यनारायण मंदिर, नज़दीक एस.डी. कॉलज, मोहल्ला गोबिन्दगढ़,जालन्धर में दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी। स्वर्गीय विनोद कुमार सरीन बहुत ही धार्मिक ख्यालों वाले,मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के इंसान थे।वह पूरा जीवन धर्म के मार्ग पर चलते रहे और दूसरों को भी धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहे।उनके धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण उन्होंने अपने बच्चों और पारिवारिक सदस्यों को अच्छे संस्कार दिए और हमेशा दूसरों की मदद करने की प्रेरणा दी। स्वर्गीय विनोद कुमार सरीन हमेशा दीन दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी अग्रणीय रहते थे।उनके पास जब भी कोई मदद के लिए आया कभी भी खाली नहीं लौटा।वह बच्चों के साथ बच्चों जैसा व्यवहार करते और बड़ों के साथ बड़ों जैसा,इसीलिए हर कोई उनका सम्मान करता था।

Related Articles

Back to top button