पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को प्रोफेशनल स्किल्स का महत्व बताया

जालंधर: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए “फिनिशिंग ऑफ स्टूडेंट्स इन द फील्ड ऑफ सिविल इंजीनियरिंग” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर DAVIET, जालंधर के सहायक प्रोफेसर श्री सुशांत गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशलों की जानकारी दी।

श्री सुशांत गुप्ता ने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। एक सफल सिविल इंजीनियर बनने के लिए तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान, संवाद कौशल, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता तथा औद्योगिक आवश्यकताओं की समझ विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल को निरंतर निखारने और नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के विभिन्न अवसरों पर भी प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव भाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय विभाग के लेक्चरर श्री अमित खन्ना ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से परिचित कराने तथा उनके व्यावसायिक कौशल और करियर की तैयारी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button