Sliderपंजाब

जालंधर में पुलिस व एक आरोपी में एनकाउंटर

जालंधर: जालंधर में पुलिस व एक आरोपी में एनकाउंटर की खबर सामने आई है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई। थाना 7 के अधीन आते इलाके में फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को काबू करने की कोशिश। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने उसे काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की पहचान श्यामदास निवासी दरबंगा बिहार के रूप में हुई है जोकि मौजूदा समय में गढ़ा में रह रहा है।पुलिस ने इस संबंधी मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि श्यामदास को 4 तारीख को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी श्यामदास पर 307 का भी एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें आरोपी ने साथी साहिल ने फायरिंग की थी।

Related Articles

Back to top button