पंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के विद्यार्थियों का नीट रिजल्ट में चमकाया ग्रुप का नाम।

जालंधर, 05 मई: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश (नीट) परीक्षा में सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने चमकाया ग्रुप
का नाम। जिसमें ग्रुप के छात्र आल इंडिया के पहले 100 रैंक में अपना नाम दर्ज किया। जिसमें
ग्रुप की विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने उच्च स्थान प्राप्त किया और उन छात्रों के नाम एवं प्राप्त अंक
है: करणवीर सिंह ने 715 / 720 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 84, सुमित झाखर 715/ 720 आल
इंडिया रैंक 127, हरजोत सिंह 701/720 आल इंडिया रैंक 1572, प्रथम 671/720 आल इंडिया रैंक 13901,
अंशिका गोयल 644/ 720 आल इंडिया रैंक 35115, शिवांश नारद 657/ 720, यक्श वसिष्ट 602/ 720,
नौहारिका 553/720 आल इंडिया रैंक 137884, एकता शर्मा 455 / 720 अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों
की इस प्राप्ति पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई
दी और उनके आने वाले भविष्य की शुभ कामना की।

Related Articles

Back to top button