Sliderअन्य राज्य

4,800 से अधिक श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू: पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। शनिवार तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, इस जत्थे को दो अलग-अलग काफिलों में 126 वाहनों के जरिए भेजा गया है, जिसमें 966 महिला श्रद्धालु भी शामिल हैं।बता दें कि 57 दिनों तक चलने वाली यह वार्षिक यात्रा शुक्रवार से ही पारंपरिक दोनों मार्गों—अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल मार्ग से शुरू हुई है। यात्रा के पहले ही दिन 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रूट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button