Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र निशानेबाज देव बंधु ने राज्य शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई।

जालंधर, 13 जून: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र एवं राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज देव बंधु ने 5वीं हरियाणा शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 300 में से 268 अंक प्राप्त किए और हरियाणा राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया। कॉलेज डायरेक्टर एस.सी. शर्मा ने बताया कि देव बंधु ने 25 मीटर पिस्टल (एनआर) जूनियर मेन इंडिविजुअल तथा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (एनआर) यूथ मेन इंडिविजुअल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी असाधारण प्रतिभा और अनुशासित अभ्यास का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में बी.कॉम एलएल.बी. के छात्र देव बंधु पहले से ही 10 मीटर एयर पिस्टल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने इंटर-कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर भी सेंट सोल्जर ग्रुप का नाम रोशन किया था। शूटिंग के साथ-साथ देव बंधु फुटबॉल, एथलेटिक्स और रंगमंच गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच अपनी सटीक निशानेबाजी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। जून माह में आयोजित होने वाली हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में अब देव बंधु राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनकी इस सफलता पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। देव बंधु की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button