Sliderअन्य राज्य

सिलेंडर ब्लास्ट; एक-एक कर फटे 6 सिलेंडर, 50 फीट ऊंची लपटें

उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां पर एक के बाद एक 6 गैस सिलेंडर फटने से एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान संचालक का बेटा (20) बुरी तरह झुलस गया है। आग इतनी भीषण थी कि 50 फीट ऊंची लपटें उठीं। दो किलोमीटर तक धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।बता दें कि यह हादसा रविवार की रात करीब 9 बजे हरदोईया बाजार में सुनील मेडिकल स्टोर के सामने हुआ। 6 सिलेंडरों में धमाका होने के बाद लोग डर गए। वह दुकान के नजदीक नहीं जा रहे थे। यह दुकान पंकज वर्मा की है। वह मितौली गांव नगराम का रहना वाला है। हादसे में दुकान संचालक का बेटा प्रभात बुरी तरह झुलस गया है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आस-पास के लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

Related Articles

Back to top button