Sliderराष्ट्रिय

सोने-चांदी में भारी उछाल

दिल्ली: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 27 जनवरी की सुबह MCX पर सोने के भाव में 2306 रुपए की तेजी आई है जबकि चांदी 21,971 रुपए उछली है। खबर लिखे जाने के समय 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,343 रुपए था। एक किलोग्राम चांदी 3,56,670 रुपए था। दुनिया में बढ़ते तनाव और डर के माहौल में सोना फिर से सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरा है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत इतिहास रचते हुए 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है और आने वाले महीनों में सोना 6,000 डॉलर तक पहुंच सकता है।जंग जैसे हालात, राजनीतिक खींचतान और आर्थिक अस्थिरता ने निवेशकों को शेयर बाजार से दूर कर दिया है। ऐसे समय में लोग तेजी से सोने की शरण में जा रहे हैं। इस साल अब तक सोना 17 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि 2025 में इसकी कीमत में 64 फीसदी की जबरदस्त उछाल देखा गया था।

Related Articles

Back to top button