Sliderअन्य राज्य

स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से मासूम की मौत

मध्य प्रदेश : कटनी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में चलती स्कूल वैन का दरवाजा अचानक खुलने से तीसरी कक्षा का 10 वर्षीय छात्र नीचे गिर गया और गाड़ी के पहिए की चपेट में आ गया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।मृतक बच्चा विजयराघवगढ़ के रहने वाले दिनेश यादव का बेटा था। वह विजयराघवगढ़ के द्वारका पब्लिक स्कूल में तीसरी क्लास का छात्र था और रोज़ की तरह वैन से स्कूल जा रहा था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा वैन के चलते समय हुआ। गाड़ी का दरवाज़ा अचानक खुलने से लड़का बाहर गिर गया। इसके बाद वह चलती गाड़ी के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं

Related Articles

Back to top button