Sliderपंजाब

स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग मे हलचल

चंडीगढ़: देश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। शहर में अब तक 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इनमें से किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।अस्पताल में स्वाइन फ्लू से प्रभावित कुल चार मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए हैं। एक महिला मरीज को 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद एक पुरुष मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। दो दिन पहले बहलाणा से एक बच्चे और पंजाब से एक अन्य मरीज को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इन चार मरीजों में से एक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी मरीजों का इलाज जारी है।जी.एम.सी.एच.-32 में स्वाइन फ्लू से प्रभावित मरीजों के लिए पहले ही 16 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों को अलग-अलग कमरों में आइसोलेट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो अस्पताल में बेड की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 की जा सकती है।H1N1 संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। हालांकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। खासकर 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों में संक्रमण गंभीर होने का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और बढ़ी हुई नमी के कारण सांस संबंधी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button