Sliderअन्य राज्य

आगरा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ थाना क्षेत्र की ऊंटगन नदी में कुल 13 लड़के डूब गए। प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 6 लड़कों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है और एक लड़का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजरत है। बाकी 7 लड़कों की तलाश पिछले 40 घंटे से जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीते गुरुवार को हुआ। विसर्जन के दौरान नदी में अचानक बहाव तेज हो गया और 13 लड़के डूब गए। यह हादसा खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ऊंटगन नदी में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।6 लड़कों को पानी से बाहर निकाला गया। इनमें से 5 लड़कों की मौत हो गई। एक लड़का अस्पताल में इलाजरत है। बाकी 7 लड़कों की खोज जारी है।

Related Articles

Back to top button