स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर के विद्यार्थियों नशैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। मेहकप्रीत कौर ने 98.8% अंक प्राप्त कर कॉमर्स स्ट्रीम में शहर में टॉप किया। वहीं अंशिका ने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में 95.6% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया तथा जपुजी और वीरान ने मेडिकल स्ट्रीम में 93.6% अंक प्राप्त किए।
मार्च 2026 में आयोजित AISSCE परीक्षा में विद्यालय के 119 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी और विद्यालय का नतीजा 100% रहा। कॉमर्स स्ट्रीम में तनिष अरोड़ा और सुरुचि ने क्रमशः 91.4% तथा 90.4% अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में सौमिल ने 95.4% अंक लेकर दूसरा तथा अवनी ने 94% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने अकाउंटेंसी, अंग्रेज़ी और साइकोलॉजी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कंप्यूटर और बिज़नेस स्टडीज़ में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त हुए। केमिस्ट्री, गणित, इकोनॉमिक्स और पेंटिंग में सर्वाधिक 98 अंक, बायोलॉजी में 97 तथा फिजिक्स में 96 अंक प्राप्त हुए। 16 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 59 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी शांतानंद जी तथा प्रिंसिपल डॉ. सोनिया मागो ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने पर बधाई दी।