यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर लाल डांग के पास ट्रक के नीचे दबने से चार लोगों की मौत हो गई। 2 बाइकों पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मक्का लदा ट्रक बेकाबू हो गया और फिर उसने बाइक सवारों को कुचल दिया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना यमुना नगर जिले में हिमाचल बॉर्डर पर लाल डांग की बताई जा रही है। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से मक्की लोड कर यमुनानगर की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक पर 5 लोग सवार होकर जा रहे थे। वहीं ढलान से उतरते समय मक्के से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और फिर उसने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो पुरुष और दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि घायल महिला को रेफर किया गया है।