
बिहार: बिहार के भागलपुर में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में समा गया गनीमत यह रही कि वहां कोई वाहन या लोग मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि नहीं हुई जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक पुल से टकरा गया और और उस पर टिका स्लैब पूरी तरह गंगा नदी में समा गया रात करीब 12:35 बजे पिलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ हादसे की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया स्थानीय अधिकारी पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया गया जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया ठीक 15 मिनट के अंदर एक स्लैब गंगा नदी में गिर गया राहत की बात यह रही कि उस स्लैब पर कोई गाड़ी नहीं थी फिलहाल नवगछिया और भागलपुर की तरफ से सील कर दिया गया है फिलहाल पुल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है इस घटना के बाद एक बार फिर पुलों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया भागलपुर और नवगछिया की तरफ से पुल को सील कर दिया गया है आवागमन बंद कर दिया गया है रात्रि में हम वैकल्पिक रास्ते को शुरू नहीं कर सकते हैं जिनको भी भागलपुर आना हो वे मुंगेर की तरफ से आ जा सकते हैं हम वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढ रहे हैं