Sliderपंजाब

कार एक्सीडेंट में मशहूर सिंगर की मौत

दिल्ली: हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ फैन्स को, बल्कि पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर गायक और ‘कूल एंड द गैंग’ बैंड के अहम सदस्य माइकल सुमलर का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह दर्दनाक दुर्घटना 25 मई की शाम अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के मैबलटन शहर में हुई। माइकल अपनी काली Nissan कार चला रहे थे, जब अचानक उनकी गाड़ी एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। माइकल के बेहद करीबी दोस्त और बैंड के सह-संस्थापक रॉबर्ट ‘कूल’ बेल ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने भावुक होते हुए कहा:”हमने न सिर्फ एक साथी, बल्कि एक भाई खो दिया है। माइक के बिना हमारा मंच अधूरा लगेगा। वह हमेशा दूसरों को आगे बढ़ते देखने की ख्वाहिश रखता था।”

Related Articles

Back to top button