Sliderपंजाब

जालंधर में आर्मी ट्रक और कार में भीषण टक्कर

जालंधर के पठानकोट चौक के पास आर्मी ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए, लेकिन हादसे में शामिल सभी लोग सुरक्षित रहे।जानकारी के मुताबिक, कार में एक परिवार दवाई लेने जा रहा था जबकि आर्मी ट्रक दसूहा से आ रहा था। ओवरटेक की कोशिश के दौरान यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button