Sliderअन्य राज्य

कबाड़ की दुकान में रखे पुराने सिलेंडर से जहरीली अमोनिया गैस रिसने से हडकम्प

मध्य प्रदेश: आर्थिक राजधानी इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक कबाड़ की दुकान में रखे पुराने सिलेंडर से जहरीली अमोनिया गैस रिसने लगी। गैस की तीखी गंध इतनी तेज थी कि आसपास के रहवासियों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी जिसके बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए पुलिस के अनुसार रावजी बाजार थाने के ठीक पीछे शहजाद नामक व्यक्ति की कबाड़ की दुकान है। शहजाद एक पुराने गैस सिलेंडर को बेचने के लिए उसे काटकर खोलने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही सिलेंडर के बीच में कट लगा उसमें भरी अमोनिया गैस तेजी से बाहर निकलने लगी। रिहाइशी इलाका होने के कारण कुछ ही मिनटों में गैस हवा में फैल गई और लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सिलेंडर बीच से कटा होने के कारण उसे बंद करना नामुमकिन था। ऐसे में दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाई। अमोनिया के असर को कम करने के लिए लगातार पानी डाला गया। गैस को फैलने से रोकने के लिए सिलेंडर को एक बड़े ड्रम में रखकर उसे पानी से भर दिया गया और ऊपर से तिरपाल से ढक दिया गया। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार दुबे ने बताया कि इस तकनीक से गैस को हवा में घुलने से रोक दिया गया और स्थिति को काबू में लाया गया।

Related Articles

Back to top button