Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैप-सॉन्ग, माइम और स्टैंडअप कॉमेडी प्रतियोगिताओं में दिखाई अपनी प्रतिभा

● विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु श्रीमती रंजू शर्मा द्वारा में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंतर्सदनीय सोलो सॉन्ग,रैप-सॉन्ग, माइम और स्टैंडअप कॉमेडी की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। पचास चयनित विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया। श्रीमती रेखा जोशी एवं श्री आकाश शर्मा के निर्णयानुसार प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर उनकी प्रतिभा को सराहा।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button