Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार

नूंह : हरियाणा के नूंह जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, घटना थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव बघोला के पास की है। दिल्ली की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही सदर फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया

Related Articles

Back to top button