Sliderपंजाब

भगवंत मान सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए विजीलेंस विभाग का दुरुपयोग कर रही है: संजीव वशिष्ठ

मोहाली/चंडीगढ़ (02/08/2025)

भाजपा जिला मोहाली की टीम ने आज भगवंत मान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और डिप्टी कमिश्नर के प्रतिनिधि को भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ की अगुवाई में एक ज्ञापन सौंपा।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि रंजीत सिंह गिल, जिन पर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए भगवंत मान सरकार की ओर से दबाव बनाया जा रहा था, ने कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। उनके इस फैसले के तुरंत बाद ही विजीलेंस विभाग की ओर से उनके ठिकानों पर छापा मारा गया, जो साफ तौर पर एक राजनीतिक प्रेरित कार्रवाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की बदले की भावना और तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि पंजाब में लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए इस तरह की हरकतों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने कहा कि भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और अब अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए विजीलेंस विभाग का दुरुपयोग कर रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी कार्रवाइयों से डरने वाली नहीं है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा, तजिंदर सिंह सरां, कमलदीप सिंह सैनी, संजीव खन्ना ज़ीरकपुर, गुरदर्शन सिंह सैनी, जगी औजला, एडवोकेट एन.के. वर्मा, सुखविंदर सिंह गोल्डी, अभिषेक ठाकुर, ताहिल शर्मा (प्रधन युवा मोर्चा), नवीन सांगवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button