Sliderपंजाब

गुरदीप सिंह कंग बने ह्यूमेन राईट्स काऊंसिल (इंडिया) के फगवाड़ा प्रधान

फगवाड़ा 11 नवंबर (शिव कौडा) ह्यूमेन राईट्स काऊंसिल (इंडिया) की तरफ से फगवाड़ा के प्रसिद्ध समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग को फगवाड़ा शाखा का प्रधान मनोनीत किया गया है। उन्हें शाखा प्रधान का नियुक्ति पत्र काऊंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत द्वारा जारी किया गया। गुरदीप सिंह कंग ने अपनी नियुक्ति के लिये राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत और पंजाब प्रधान सुखवंत सिंह पड्डा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग अपने मानवाधिकारों के प्रति जागरुक नहीं हैं जिस वजह से हर स्तर पर शोषण के शिकार हो रहे हैं। लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरुक करना तथा इस अधिकार के लिये हर स्तर पर संघर्ष में सहयोग करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके अपनी कार्यकारिणी का ऐलान करेंगे। गुरदीप सिंह कंग को काऊंसिल के शाखा प्रधान बनने पर उनके शुभचिंतकों की तरफ से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button