Sliderपंजाब

लोकसभा चुनावो से पहले जालंधर भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती राजपूत ने दिया अपना इस्तीफा

लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत पूरी तरह से जालंधर में गरमा गई वही भाजपा को बड़ा झटक आज लग ही गया जब भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती राजपूत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस मामले की पूरी जानकारी आरती ने खुद वीडियो जारी कर दी है। इस दौरान आरती ने कहा कि वह हमेशा पंजाब के लोगों के लिए आवाज उठाती आई है। ऐसे में वह आज खुद के लिए आवाज उठा रही है। आरती ने कहा कि वह भाजपा के सभी पदों और पार्टी से भी वह इस्तीफा दे रही है।आरती ने कहा कि चुनावों से जब भाजपा की बैठकें हुई थी, उस दौरान कई बाते की गई थी। आरती ने कहाकि लेकिन पार्टी द्वारा उसमें से एक भी चीज को नहीं माना गया। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल से कोई दुश्मनी नहीं है।उन्होंने कहा कि उनकी मांग यह थी कि जालंधर से कोई भी भाजपा का केडिडेंट होता तो उन्हें मंजूर होता। आरती ने कहा कि जिन नेताओं का वह विरोध करते आए है, जिनके बारे में वह हमेशा बोलते आ रहे है, ऐसे में क्या आज वह उन नेताओं के लिए लोगों से वोट मांगने जाए उन्होंने कहा कि वह समाज सेविका बनकर रहना पसंद करेंगी। बता दें कि भाजपा द्वारा भले ही विपक्ष को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें उम्मीदवार बनाया जा रहा है। जिसके चलते आज भाजपा नेत्री ने इसका विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Back to top button