Sliderअंतराष्ट्रीय

33 की उम्र में इस स्टार का हुआ निधन

कैलिफोर्निया: डिज्नी की पॉपुलर फ्रैंचाइजी जॉम्बीज़ में ब्री का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कार्ला जेफरी का निधन हो गया है। उन्होंने महज 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कार्ला के निधन की जानकारी उनके परिवार की तरफ से उनकी टैलेंट एजेंसी के जरिए दी गई। परिवार के मुताबिक, एक्ट्रेस ने 1 सितंबर, मंगलवार को आखिरी सांस ली। परिवार ने अपनी टैलेंट एजेंसी अलेक्जेंडर टैलेंट मैनेजमेंट के माध्यम से जारी बयान में कार्ला के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2026 को 33 साल की उम्र में कार्ला ने आखिरी सांस ली। हालांकि, परिवार ने अभी तक उनकी मौत की वजह से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। कार्ला जेफरी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी परिवार की तरफ से यह बयान शेयर किया गया, जिसमें इस मुश्किल समय में लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। परिवार ने बताया कि कार्ला महज 12 साल की उम्र में अलेक्जेंडर टैलेंट मैनेजमेंट से जुड़ गई थीं

Related Articles

Back to top button