Sliderराष्ट्रिय

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से 10 नहीं, सिर्फ 5 ATM ट्रांजैक्शन होंगे फ्री

दिल्ली: अगर आपका अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक में है और आप अक्सर दूसरे बैंकों के ATM से पैसे निकालते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। SBI ने सैलरी पैकेज अकाउंट वाले ग्राहकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM से मिलने वाले मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा घटाने का फैसला किया है। नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।नई व्यवस्था के तहत SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट वाले ग्राहक दूसरे बैंकों के ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन से हर महीने केवल 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। अभी यह सीमा 10 ट्रांजैक्शन की है। खास बात यह है कि इस सीमा में सिर्फ कैश निकालना ही शामिल नहीं होगा। ATM पर बैलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी नॉन-फाइनेंशियल सर्विस भी एक-एक ट्रांजैक्शन के तौर पर गिनी जाएंगी।मसलन, अगर आपने महीने में दो बार दूसरे बैंक के ATM से कैश निकाला और दो बार बैलेंस चेक किया, तो आपके 4 मुफ्त ट्रांजैक्शन इस्तेमाल हो चुके होंगे। इसके बाद एक और ATM सर्विस लेने पर पांचवीं फ्री लिमिट भी खत्म हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button