Sliderदोआबापंजाब

मेला मैया दा के सिलसिले में आयोजित ज्योति कलश यात्रा में शामिल हुए मान।

फगवाड़ा 9 अप्रैल (शिव कौड़ा):  आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह मान ने चैत्र नवरात्रों को समर्पित मेला मैया दा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में स्थानीय शिव मन्दिर पक्का बाग (स्टार्च मिल) से सजाई गई विशाल एवं भव्य ज्योति कलश यात्रा में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान 11 पावन ज्योति स्वरूपों को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल (लडक़े) पुराना डाक घर रोड के मैदान में बनाये पंडाल में स्थापित किया गया। जोगिंद्र मान ने सभी को चैत्र नवरात्रि और नव विक्रमी सम्वत की शुभकामनाएं दी। आयोजकों द्वारा जोगिंदर सिंह मान सहित सभी गणमान्यों को माता रानी की चुनरी भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरमेश पाठक, नरेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, रणजीत पाल पाबला, रघबीर कौर महिला कोआर्डिनेटर, चमन लाल, सरबजीत कौर के अलावा ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button