Sliderपंजाब

जालंधर में शुगर मिल में लगी भीषण आग,घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

जालंधर: जालंधर में भोगपुर के पास एक शूगर मिल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। ये घटना आज यानी बुधवार को सुबह की है। आग लगने से मिल काे कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही थाना भोगपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर शुगर मिल में आग लगी, उसके आसपास के एरिया में रिहायशी इलाका है। आग लगने से पूरे एरिया में सनसनी का माहौल बन गया था। क्योंकि मिल में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ पड़ा होता है। टीमों ने जाते ही पहले केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ को साइड पर करवा दिया था। बता दें कि आग इतनी ज्यादा थी कि जालंधर और आदमपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। जालंधर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी के साथ फॉम मिक्स कर भेजी गई थी। जिससे आग पर काबू पाने में टीमों को काफी मदद मिली। घटना में कितनी नुकसान हुआ है, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द फायर ब्रिगेड की टीम रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजेगी

Related Articles

Back to top button