फगवाड़ा 20 अप्रैल (शिव कौड़ा) हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ धाम की पावन गुफा के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का जत्था बाबा जी के परम भगत सुभाष चन्द्र एवं उनकी धर्मपत्नी प्रामिला मेहरा की अगवाई में स्थानीय सतनामपुरा से रवाना हुआ। जत्थे की रवानगी से पूर्व नारियल फोड़ कर बाबा जी से यात्रा की सफलता की प्रार्थना की गई। सुभाष चन्द्र ने बताया कि वे हर वर्ष वैशाख मास में जत्था लेकर सिद्ध जोगी के दर्शनों को जाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शन करके यह जत्था अगले दिन सोमवार को पीर निगाहे व शिव बाड़ी दर्शन कर वापिस लौटेगा। उन्होंने बताया कि बाबा जी की कृपा से हमेशा संगत को बाबा जी की पावन गुफा के खुले दर्शन करने का अवसर मिलता है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी बाबा जी के दर्शन का खुला अवसर मिलेगा। जत्थे में परमजीत, सुरिन्द्र कुमार, भागा, सतवीर कुमार, सुखवीर कुमार, रणजीत, हरजिन्द्र सिंह, नवजोत सिंह, सिमरनजोत, गुरविन्द्र कौर, ज्योति, मलिका, बलजिन्द्र कौर, रीटा, कंचन, सुषमा, अंजू, दीपिका, रजनी आदि शामिल थे।