
श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर में नृसिंह भगवान जी की प्रकट उत्सव बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मंदिर प्रांगण में मनाया गया । संकीर्तन का शुभारंभ साय 4:00 बजे प्रधान अमित चड्ढा, महासचिव राजेश शर्मा, सन्नी दुआ, मनोज कौशल व कृष्ण गोपाल ने गुरु वंदना और वैष्णव वंदना द्वारा किया ।
केवल कृष्ण जी ने श्रीमद भागवत मे से भक्त प्रह्लाद के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि हिरण्यकशिपु ने भक्त प्रह्लाद बहुत अत्याचार किए, पर वो प्रह्लाद का कुछ भी बिगाड़ ना सका । अपने भक्त की बात को सच करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ही नृसिंह रूप लेकर खंभे में से प्रकट हुए और उन्होंने हिरण्यकशिपु का वध किया ।
मंदिर के प्रधान अमित चड्ढा ने कहा कि गुरु, वैष्णव और भगवान का स्मरण करने से सब प्रकार के विघ्न दूर हो जाते है और बहुत जल्दी भगवान की भक्ति प्राप्त होती है ।
मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने सूर्यास्त के साथ ही श्री जयदेव गोस्वामी द्वारा रचित दशावतार स्तोत्र का कीर्तन किया और साथ ही साथ पुजारियों द्वारा पंचामृत से नृसिंह भगवान का अभिषेक किया गया ।
कार्यक्रम में रेवती रमन गुप्ता, तरसेम लाल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, कपिल शर्मा, मिंटू कश्यप, अजय अग्रवाल, अकाश मल्होत्रा, नीरज कोहली, राजन गुप्ता, डॉ मनीष अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, गगन अरोड़ा राजीव ढीगरा, हेमंत थापर, विजय सग्गड़,, ओम भंडारी, राजेंद्र लूथरा, ललित अरोड़ा, दिनेश शर्मा,, नीरज कोहली, गौर, यंकील कोहली, गौर, अंबरीश, जगन्नाथ, सुरेश कुमार, संजीव खन्ना, नरेंद्र कालिया व अन्य शामिल हुए ।