पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एच.एम.वी. की छात्राओं ने हासिल की यूनिवर्सिटी पोजीशन

हंसराज महिला महाविद्यालय की बीएससी कंप्यूटर साइंस एवं नॉन मेडिकल सेमेस्टर-6 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। राजदीप कौर ने बीएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर-6 में पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रियंका शर्मा ने बीएससी नॉन मेडिकल सेमेस्टर 6 में आठवीं पोजीशन प्राप्त की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा, फिजिक्स के सहायक प्रो. श्री सुशील कुमार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button