Sliderपंजाब

नगर निगम ने बाथ कैसल को भेजा 1.58 करोड़ रुपए का नोटिस, पैसे न जमा कराया तो पैलैस होगा सील

जालंधर: नगर निगम जालंधर के कमिश्नर गौतम जैन के आदेश के बाद शहर के सबसे बड़े डिफाल्टरों पर बिल्डिंग ब्रांच ने कार्ऱवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने नेशनल हाईवे पर 56 कनाल जमीन में स्थित बाथ कैसल के मालिक को नोटिस भेजा है। बाथ कैसल के मालिक पिछले 6 साल से पैसे नहीं जमा कराए हैं।नगर निगम ने बाथ कैसल के मालि को 1.58 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही पिछले 6 साल का ब्याज भी लगाया जाएगा। ये नोटिस बाथ कैसल को रेग्युलाइजेशन करने को लेकर भेजा गया है। इसके साथ ही कई अन्य पैलेस मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी है।साल 2017 में रेग्युलाइजेशन पालिसी आई थी, तब बाथ कैसल के मालिक ने एफीडेविट देकर कहा था कि भी फीस बनेगी, नगर निगम के खाते में जमा करवा देंगे। साल 2018 में बाथ कैसल के मालिक को नगर निगम ने 1,01,74,427 रुपए का नोटिस भेजा था। तब बाथ कैसल के मालिक ने इस रकम का 15% यानि 15,26,165 रुपए जनवरी 2018 में जमा करवा दिया था

Related Articles

Back to top button