Sliderपंजाब

किसानो ने इस जिले के Mall का किया घेराव, करवाया बंद

लुधियाना : पंजाब में धान की लिफ्टिंग न होने को लेकर किसानों के धरने लगातार जारी हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब भर की अनाज मंडियों में धान की फसल की निर्विघ्न खरीद करवाने और अनाज की लिफ्टिंग को सुचारू ढंग से नहीं होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित MBD मॉल का घेराव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार रोज प्रदर्शन किया गया। वहीं इस धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मॉल को 11 बजे से 3 बजे तक बंद रखा जाएगा।

वहीं आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने गांव बकापुर के सामने फिल्लौर-गोराया के बीच नेशनल हाईवे को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया है।

Related Articles

Back to top button