पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘मेहंदी प्रतियोगिता’ में छात्राओं ने दिखाई अपनी कलाकारी

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा द्वारा नौंवी से बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए ‘मेहंदी प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई, जिसमें 28 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीमती रंजू शर्मा और सुश्री रजनी मलिक के निर्णयानुसार अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काव्या और यशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। हर्षलीन, वैष्णवी और गिरिशा ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा सौम्या,निधिका और मनिंदर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जसकिरण और आरुषि को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेता छात्राओं को पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button