पंजाबशिक्षा और संस्कृति

पंजाब खेल मेला” की राज्य स्तरीय खेलों में ट्रिनिटी की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक।

ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक रेव फादर पीटर कावामपुरम जी ने जानकारी देते हुए खुशी व्यक्त की कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित पंजाब खेल मेले जैसे राज्य स्तरीय खेलों में ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र एथलीटों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। पंजाब सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हे खेलों की ओर प्रेरित करने के मुख्य उद्देश्य से इस खेल मेले का आयोजन किया था। इस खेल मेले में ट्रिनिटी कॉलेज के छात्रो एथलीटों ने शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रमुख करणवीर द्विवेदी और सहायक प्रोफेसर सानिया शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय खेलों में भाग लिया। कॉलेज छात्रा एथलीट रेनू ने शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के निदेशक रेव फादर पीटर कावामपुरम जी, ट्रिनिटी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अजय पराशर, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष करणवीर द्विवेदी, सहायक प्रोफेसर सानिया ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button