Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली के शाहदरा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

दिल्ली : शाहदरा स्थित गीता कॉलोनी में देर रात एक बड़े हादसे में झुग्गियों में आग लग गई। आग के कारण झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।झुग्गियों में रहने वाली मजकिरा नाम की महिला ने बताया, “आग में हमारा सारा सामान जलकर राख हो गया। कपड़े, गैस सिलेंडर, मुर्गी के चूजे सब जल गए। हम कुछ भी नहीं बचा पाए। हमें यह भी नहीं पता कि आग कैसे लगी। अचानक से आग की लपटों को देख मैं घबरा गई और चिल्लाते हुए भागने के लिए कहा। हमें यह नहीं मालूम कि आग जानबूझकर लगाई गई या फिर किसी कारण से यह लगी।”किशन कुमार ने बताया, “हम सो रहे थे और तभी देखा कि आग लग गई। हम डर के मारे चिल्लाए और सभी से कहा कि आग लग गई है। हम ने फौरन दमकल विभाग को फोन किया लेकिन दमकलकर्मियों को आने में देर हो गई और तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। कई गोदाम और घर थे जो पूरी तरह जल गए। आग लगभग रात 2 बजे के करीब लगी।”फायर अधिकारी राजेंद्र आठवाल ने बताया, “रात 2:25 बजे हमें फायर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि शाहदरा के गीता कॉलोनी इलाके में झुग्गियों में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद हम ने मौके पर 12 दमकल गाड़ियां भेजीं। अब आग बुझ चुकी है लेकिन हम फिलहाल पुलिंग ऑपरेशन जारी रखेंगे। जैसे ही कोई हताहत होने की जानकारी मिलेगी हम उसे आपके साथ साझा करेंगे।

Related Articles

Back to top button