
जालंधर:महानगर के बाबूलाल सिंह नगर के साथ पढ़ते एरिया राज नगर में एक घर में अल सुबह भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के घर में सिलेंडर के ब्लास्ट होने के आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लगी आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग के कर्मचारी जुट गए। इस भीषण आग में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी झुलस गए। घटना में दमकल विभाग विभाग के कर्मी रमन दीप सिंह और अभी गिल का चेहरा झुलस गया। जिन्हें उपचार के लिए पसरिचा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग सुबह 4 बजे के करीब लगी थी। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि घर में खिलौने का सामान पड़ा हुआ था। इस घटना में सामान जलकर राख हो गया।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।