
दिल्ली : दिल्ली में मौसम का मिजाज आज कुछ अलग नजर आया, जहां सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और सड़कों पर कोहरे की चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, और रात में तापमान में हल्की गिरावट संभव है।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों, 24 और 25 दिसंबर के लिए दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। क्रिसमस के बाद, 26 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 27 और 28 दिसंबर को गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।