
एच.एम.वी. कॉमर्स क्लब द्वारा मूल्यों पर आधारित स्किट ‘अदालत संस्कारों का मंचन

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पी.जी. विभाग ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में ‘अदालत – संस्कारों कीÓ शीर्षक के अंतर्गत एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक स्किट का आयोजन किया गया। समय प्रबंधन, नियमितता, अनुशासन और अच्छे नैतिक मूल्यों पर आधारित इस स्किट का उद्देश्य छात्राओं को छात्र जीवन में जिमेदार व्यवहार, सकारात्मक दृष्टिकोण और नैतिक मूल्यों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस स्किट की रचनात्मक परिकल्पना एवं प्रस्तुति कॉमर्स क्लब की छात्राओं द्वारा की गई। मान्या, अनंतिका और हरमनदीप ने संवाद लेखन में योगदान दिया, जबकि हरमनदीप ने निर्माता (प्रोड्यूसर) की भूमिका भी निभाई। विभिन्न पात्रों की भूमिका हरमनदीप कौर (जज), दिवांशी (छात्रा), सुखमन (अध्यापक), हितिका (उपस्थिति), मनु सिंह (मोबाइल फोन), महिमा (करियर), जानवी शर्मा (सीनियर), अर्शप्रीत कौर (जूनियर), वृंदा (रिश्ते) और रोशनी दत्ता (भविष्य का स्वरूप) ने बखूबी निभाई। इस प्रस्तुति को बी.कॉम., बी.कॉम. (फाइनेंशियल सर्विसेज), बी.बी.ए. और बी.वॉक. के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने देखा। रोचक संवादों एवं अर्थपूर्ण परिस्थितियों के माध्यम से इस स्किट ने महत्वपूर्ण संदेश दिया कि छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहना चाहिए, अपनी सीनियर्स का समान करना चाहिए, जूनियर्स की सहायता करनी चाहिए, टीम वर्क की भावना विकसित करनी चाहिए, अनुशासित रहना चाहिए तथा करियर के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इसमें मोबाइल फोन का समझदारी से उपयोग करने और अनावश्यक भटकाव से बचने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। ‘भविष्य का स्वरूपÓ नामक पात्र ने विशेष रूप से छात्राओं को यह सोचने के लिए प्रेरित किया कि उनके वर्तमान निर्णय और चुनाव उनके भविष्य की उपलब्धियों को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। यह स्किट कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खन्ना के मार्गदर्शन में तैयार की गई। पी.जी. विभाग ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष श्रीमती मीनू कोहली ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें ऐसी सार्थक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने फैकल्टी सदस्यों एवं छात्राओं के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षण संस्थानों की भूमिका केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, जिमेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल, डॉ. जसप्रीत कौर और मिस रितु भी उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए एक समृद्ध एवं प्रेरणादायक शिक्षण अनुभव साबित हुआ, जिसने सफल भविष्य के निर्माण में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और जिमेदारीपूर्ण निर्णयों के महत्व का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया।



