Sliderपंजाब

पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन में तकनीकी खराबी, यात्री हुये परेशान

पठानकोट: पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन में सिर्फ एक ब्रेक होने के कारण शंटिंग प्रोसेस में रुकावट आई, जिसके कारण ट्रेन पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन से अपने तय समय से करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से रवाना हुई। इसके कारण जहां यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित होने का डर था।जानकारी के अनुसार, पठानकोट से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 14653/14654 का तय समय सुबह 7:55 बजे है। शुक्रवार को ट्रेन सुबह 7:28 बजे पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, लेकिन टेक्निकल खराबी की वजह से इसे आगे बढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन को बडोली रेलवे स्टेशन के आउटर से वापस पठानकोट सिटी स्टेशन लाना पड़ा। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने इंजन बदलने का प्रोसेस पूरा किया और ट्रेन सुबह 8:40 बजे अमृतसर के लिए रवाना हुई। इस दौरान बडोली में लेवल क्रॉसिंग होने की वजह से ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा।

Related Articles

Back to top button