Sliderपंजाब

पंजाब मे शीतलहर के साथ बूंदाबांदी शुरू

जालंधर : पंजाब में आज सुबह से शीतलहर के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर यानी आज के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें राज्य के 21 जिलों में आंधी, बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 दिसंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस बीच कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।
पंजाब के जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मालेरकोटला में आज बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है, इसे लेकर राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

Related Articles

Back to top button