यूके: बीते दिनों अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिसके बाद हंगामा मच गया है। अमेरिका ने बड़ी मात्रा में अवैध प्रवासियों को वापिस अपने-अपने देश भेजा है।बता दे जिन प्रवासियों को देश से बाहर निकाला गया उन लोगों के हाथों और पैरों में हथकड़ी थी जिसको लेकर हंगामा किया जा रहा है। जिन लोगों को डिपोर्ट किया गया है उसमें काफी मात्रा में पंजाब के लोग भी शामिल है।वहीं अब जानकारी मिली है कि अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन की सत्ता में लेबर पार्टी के आने के बाद से अब तक 19 हजार अवैध प्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।ब्रिटेन सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पंजाब के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि यूके की लेबर सरकार ने देश में अवैध रूप से काम करने वालों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है