
दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्थानीय लोगों को बड़ी राहत देते हुए 1 नवंबर 2026 से कंसीशनल एनुअल लोकल पास लागू करने का फैसला किया है NHAI अधिकारियों के मुताबिक, इस नए सालाना पास से न केवल बार-बार पास रीन्यू कराने का झंझट खत्म होगा, बल्कि मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम में गलती से कटने वाले e-Notices और दोगुने जुर्माने से भी मुक्ति मिलेगी जानिये NHAI का यह नया लोकल पास क्या है, यह कैसे काम करेगा, इसके क्या फायदे हैं और आप इसे कैसे बनवा सकते हैं.अब तक टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए केवल मंथली पास की व्यवस्था थी, जिसे हर महीने रीन्यू कराना पड़ता था 1 नवंबर 2026 यानी कल से NHAI ने इसे बदलकर एनुअल लोकल पास में बदल दिया है टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहन चालक इस एनुअल लोकल पास को बनवा सकते हैं ग्रामीण/कस्बाई टोल प्लाजा की फीस 1,500 रुपये सालाना है वहीं शहरी टोल प्लाजा की फीस 3,000 रुपये सालाना रखी गई है बता दें कि साधारण मंथली पास का खर्च 350 रुपये प्रति माह होता था, जो साल भर में 4,200 रुपये बैठता था नया एनुअल पास इससे काफी सस्ता है



