लुधियाना : 2023 को शुरू की पी.एम.-ई-बस सेवा स्कीम का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पी.पी.पी.) मॉडल पर 10,000 इलैक्ट्रिक बसें चलाने के लिए 20,000 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता के साथ सिटी बस संचालन को बढ़ाना है। इस योजना के तहत, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर सहित पंजाब के सभी 4 योग्य शहरों ने योजना में भाग लिया है। यह बात केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने राज्यसभा के बजट सत्र में लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा द्वारा पूछे ‘पंजाब में पी.एम.-ई-बस सेवा स्कीम के कार्यान्वयन और प्रगति’ पर प्रश्न के उत्तर में कही है।अरोड़ा ने कहा कि मंत्री ने उत्तर दिया कि पंजाब के 4 सहभागी शहरों अर्थात अमृतसर (100), लुधियाना (100), जालंधर (97) और पटियाला (50) के लिए कुल 347 ई-बसें स्वीकृत की गई हैं। पी.एम.-ई-बस सेवा स्कीम के तहत, एक पी.पी.पी. ऑप्रेटर/ओरिजिनल इक्विपमैंट मैन्युफैक्चरर (ओ.ई.एम.) ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जी.सी.सी.) मॉडल पर ई-बसों की खरीद, रखरखाव और संचालन करता है।
Related Articles
Check Also
Close
-
आज सूर्य ग्रहण पर विशेष जानकारी रितिका मरवाहा से
40 minutes ago



