Sliderअन्य राज्य

सोने की तस्करी करते हुए पकड़ी गई ये मशहूर एक्ट्रेस

कन्नड़: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने उन्हें सोमवार रात बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया। रान्या दुबई से लौट रही थीं और उनके पास 12.56 करोड़ रुपये का 14.2 किलो सोना बरामद हुआ है।पुलिस ने बताया कि रान्या राव कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। रान्या को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (जुडिशल कस्टडी) में भेज दिया है।रान्या के पिता DGP रामचंद्र राव ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि रान्या हमारे साथ नहीं रहती हैं और उन्होंने कभी सोने की तस्करी के बारे में नहीं सुना था। उन्हें भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है।

Related Articles

Back to top button