Sliderअन्य राज्य

15 कैदियों को हो गया HIV, मच गई अफरा-तफरी

उत्तराखंड : हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिला कारागार में आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में 15 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए इन कैदियों को अन्य कैदियों से अलग कर दिया है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।हरिद्वार जेल में 7 अप्रैल को मेडिकल हेल्थ कैंप लगाया गया था जिसमें जेल में बंद सभी कैदियों की मेडिकल जांच की गई। इसी दौरान 15 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन कैदियों को विशेष निगरानी में रखा गया है और एक अलग बैरक में शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button