
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में BJP जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के बेटे मयंक भट्ट की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई मिली जानकारी के अनुसार मयंक भट्ट अपने दोस्त गोविंद गोयल के साथ कार से गीता कॉलेज, समालखा जा रहे थे। डाहर बाइपास पर मोड़ लेते समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। मौके पर लोगों ने मदद की और पुलिस ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में गोविंद गोयल को गंभीर चोटें आईं। मिली जानकारी अनुसार घायल गोविंद को सिर पर 4 टांके आए। हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे दिल्ली AIIMS रेफर किया गया है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।