Sliderअन्य राज्य

कार पलटी, 21 साल के युवक की मौत

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी ग्राम बघवार में सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ़्तार से दौड़ रही सफेद रंग की विटारा ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हृदयविदारक घटना गांव के नजदीक पिपराव क्षेत्र में घटी। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार बहुत तेज गति में थी, जिससे चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे खेत में पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवकों को बुरी तरह चोटें आईं। हादसे में मृतक की पहचान रिकेंद्र सिंह पिता अजय सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बघवार के रूप में हुई है।वहीं, घायल युवक शांतनु सिंह पिता संजय सिंह, उम्र 23 वर्ष, ग्राम बुढ़गौना का निवासी है, जिसे तत्काल एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शांतनु की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button