
जालंधर, 29 अप्रैल 2025।* विष्णु अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य पर श्री ब्राह्मण सभा नूरमहल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शिरकत की। रिंकू ने भगवान परशुराम जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के लिए श्री ब्राह्मण सभा को भी बधाई दी। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान चेतन तिवारी, चेयरमैन सुरिंदर शर्मा, अविनाश पाठक, राजीव मिश्र, मंदीप शर्मा और जोशी परिवार समेत कई लोग मौजूद थे।